भभुआ नगर की सब्जी मंडी रोड को किया गया सील

कैमूर। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है। पदाधिकारी लॉकडाउन अनुपालन को लेकर लगातार सख्ती बरत रहे थे लेकिन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Apr 2020 10:32 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 06:12 AM (IST)
भभुआ नगर की सब्जी मंडी रोड को किया गया सील
भभुआ नगर की सब्जी मंडी रोड को किया गया सील

कैमूर। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है। पदाधिकारी लॉकडाउन अनुपालन को लेकर लगातार सख्ती बरत रहे थे लेकिन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे। बीते दिनों चैनपुर प्रखंड के चैनपुर में आठ लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। इसके बाद लॉकडाउन का अनुपालन कराने में पुलिस प्रशासन को किसी प्रकार की कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ रही। इसके बावजूद भी कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह तत्पर दिख रहे हैं।

चैनपुर में पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश के साथ उनके ट्रैवल हिस्ट्री को खंगाल कर प्रशासन उन जगहों को भी सील कर रहा है जहां पॉजिटिव पाए गए लोग पहुंचे हैं। इसी क्रम में भभुआ नगर के सब्जी मंडी रोड को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है। सब्जी मंडी रोड के मुख्य द्वार पर ही बांस लगाकर घेर दिया गया है। इसके अलावा सब्जी मंडी रोड में आने वाले हर रास्ते में बांस का बैरियर लगाकर प्रवेश निषेध का बैनर लगा दिया गया है। हर बैरियर पर तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवान किसी को इस रास्ते से आने जाने नहीं दे रहे हैं। जानकारी होने के बाद अब लोग सब्जी मंडी रोड में आने से डर रहे हैं। बीते दो दिन पूर्व तक सुबह और शाम सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ होती थी जो अब नहीं दिख रही है। शनिवार की सुबह से ही कई पदाधिकारी सब्जी मंडी रोड में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिए। इसके अलावा प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी लगातार भभुआ नगर के सभी सड़कों पर भ्रमण कर लोगों से लॉकडाउन का अनुपालन करने की अपील कर रहे हैं। जिसका असर लोगों में देखने को मिल रहा है। पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी रोड का सर्वे कर माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इनसेट-

- 08 लोगों को चैनपुर में पॉजिटिव मिलने के बाद दहशत का माहौल

- 02 दिन से सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ हुई कम

chat bot
आपका साथी