चुनाव जीतने के बाद किसानों से किए वादे भूल गए पैक्स अध्यक्ष

चांद प्रखंड में अब तक 640 किसानों ने किया आनलाइन आवेदन - मौसम खराब होने से धान की फसल को लेकर चितित है किसान संवाद सूत्र चांद पैक्स चुनाव बीते दो सप्ताह हो गए। निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष किसानों से किए वादे को भूल गए।किसान पैक्स अध्यक्षों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Dec 2019 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 30 Dec 2019 05:47 PM (IST)
चुनाव जीतने के बाद किसानों से किए वादे भूल गए पैक्स अध्यक्ष
चुनाव जीतने के बाद किसानों से किए वादे भूल गए पैक्स अध्यक्ष

पैक्स चुनाव बीते दो सप्ताह हो गए। निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष किसानों से किए वादे को भूल गए।किसान पैक्स अध्यक्षों के यहां चक्कर लगा लगा कर थक गए। अब किसान धान को औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। पैक्स अध्यक्षों के इसी रवैया के चलते किसान धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अभी तक सिर्फ 640 किसानों ने धान बेचने के लिए आनलाइन आवेदन किया है। प्रखंड के 12 पैक्सों में कोई पैक्स सरकारी आदेश के बाद भी किसानों से धान खरीदी करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जबकि सरकार ने 15 नवंबर से धान खरीदी करने का आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार अभी तक चांद प्रखंड में धान खरीदी शुरू नहीं की जा सकी है। किसान रामविलास सिंह, राधेश्याम सिंह, विजय कुमार, नचकु सिंह आदि ने कहा कि चुनाव के समय पैक्स अध्यक्षों ने वादा किया था कि किसानों के धान समर्थन मूल्य पर खरीदे जाएंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि पैक्स अध्यक्ष हेराफेरी करने के लिए किसानों का धान नहीं खरीद रहे हैं। किसानों ने कहा कि अध्यक्षों से उम्मीद थी कि चुनाव जीतने के वादा पुरा करेंगे। उधर बे मौसम बरसात से किसानों की फसल नष्ट हो गई है। अभी मौसम खराब ही है। ऐसे में किसान धान को खलिहान में रख खराब नहीं होने देंगे। किसान जो उपयोग के लिए धान रखने हैं उसे छोड़ शेष को बेचने के चक्कर में है। लेकिन पैक्स अध्यक्ष धान नहीं ले रहे। किसानों को डर है कि कहीं फिर बारिश हुई तो जो बचा धान है वह भी खराब हो जाएगा। इसको लेकर वे चितित भी नजर आ रहे हैं। किसान संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि किसान का जल्द धान खरीदी नहीं शुरू किया गया तो मोर्चा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा। धान खरीदी के बारे में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए 15 नवंबर से आदेश दे दिया गया है। पैक्स के द्वारा धान नहीं खरीदने पर उन्होंने बताया कि अभी तक पैक्स का सीसी नहीं बना है। राशि के अभाव में धान खरीद नहीं हो पा रही है।

chat bot
आपका साथी