नागिन धुन बजाने से किया इनकार तो युवक ने दाग दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

बारात में नाच-गाना चल रहा था। नशे में घुत युवक ने नागिन धुन बजाने से इनकार करने पर बैंजो वादक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिससे उसकी मौत हो गई।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 10:24 AM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 11:05 PM (IST)
नागिन धुन बजाने से किया इनकार तो युवक ने दाग दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौत
नागिन धुन बजाने से किया इनकार तो युवक ने दाग दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

भभुआ, जेएनएन। जिला मुख्यालय भभुआ नगर में स्थित वार्ड नंबर 6 कंचन नगर में रविवार की रात आई एक बारात में बैंजो वादक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से गोली मारने वाला युवक फरार हो गया।

बैंड पार्टी में साथ में आए अन्य सहयोगी वादक घायल बैंजो वादक को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक रोहतास जिला के अगरेर थाना के आकाशी गांव के स्वर्गीय मुनि राम का पुत्र धीरेंद्र राम बताया जाता है।  

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  करगहर थाना की बड़हरी गांव से कंचन नगर में बारात आई थी। बारात में नाच पार्टी के बैंजो वादक धीरेंद्र नाम से बारात में शामिल नशे में धुत चंदन कुमार सिंह नामक युवक ने नागिन धुन बजाने के लिए कहा। जिसको लेकर बैंजो बालक और चंदन कुमार सिंह के बीच कुछ कहा सुनी हुई।

बात बढ़ने के बाद चंदन कुमार सिंह ने बैंजो वादक को गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के घर छापेमारी की। लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी