पैक्स अध्यक्ष ने गरीब व असहायों के बीच बांटा राशन

पैक्स अध्यक्ष ने गरीब व असहायों के बीच बांटा राशन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Apr 2020 04:16 PM (IST) Updated:Thu, 16 Apr 2020 04:16 PM (IST)
पैक्स अध्यक्ष ने गरीब व असहायों के बीच बांटा राशन
पैक्स अध्यक्ष ने गरीब व असहायों के बीच बांटा राशन

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाए जाने के बाद गरीब व असहायों के सामने काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। इस समय ऐसे लोगों की मदद की जरूरत है। चांद प्रखंड में जनप्रतिनिधि आगे आकर गरीबों की मदद कर रहे हैं। गोंई पैक्स अध्यक्ष कृष्नकान्त सिंह उर्फ बैरिस्टर सिंह ने सिहोरिया सामुदायिक भवन पर गरीबों के बीच राशन बांटा। जिसमें चावल दाल तेल व साबुन का पैकेट वितरण किया। पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को लेकर पंचायत के गरीब परिवार की हर संभव मदद करेंगे। किसी को राशन की आवश्यकता होगी तो सूचना मिलने पर तत्काल उसे राशन उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे लोगों की जानकारी प्राप्त करने के लिए पंचायत के प्रत्येक गांव के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी