कनपट्टी पर गोली मार अज्ञात महिला की हत्या कर शव पुल पर फेंका

शव के पास से एक जिदा कारतूस व गोली का प्लेट बरामद - ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया सदर अस्पताल - 72 घंटा तक पहचान के लिए रखा जाएगा महिला का शव संवाद सूत्र रामपुर स्थानीय प्रखं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 04:22 PM (IST)
कनपट्टी पर गोली मार अज्ञात महिला की हत्या कर शव पुल पर फेंका
कनपट्टी पर गोली मार अज्ञात महिला की हत्या कर शव पुल पर फेंका

स्थानीय प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत अमांव गांव के दुर्गावती नदी पुल पर अज्ञात अपराधियों द्वारा विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवाहिता की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।घटना के बारे में बताया जाता है कि प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के रोहतास व कैमूर जिला को जोड़ने वाले अमांव गांव के दुर्गावती नदी पुल के पास महिला को गोली मार गई है। घटना की जनकारी उस समय हुई जब मंगलवार की अहले सुबह ग्रामीण उसी रास्ते से चेनारी जा रहे थे। ग्रामीणों ने देखा की एक महिला बीच पुल पर पड़ी है और उसके सिरहाने से खून बह रहा है। नजदीक जाकर किसी ने देखा तो महिला मृत अवस्था में थी। ग्रामीणों में से किसी ने पुलिस को जनकारी दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया तो महिला की बाएं कनपट्टी में सटा कर गोली मार कर हत्या करने की बात सामने आई। जांच पड़ताल के दौरान शव से पांच मीटर की दूरी पर एक जिदा कारतूस व एक कनपट्टी पर मारी गई गोली की प्लेट बरामद हुई है। घटना की सूचना क्षेत्र में फैलते ही लोगों की भीड़ काफी संख्या में जुट गई। लेकिन किसी के द्वारा महिला की पहचान नहीं की जा सकी। महिला को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि महिला कहीं जा रही होगी या कहीं से आ रही होगी। यह घटना सोमवार की देर रात या मंगलवार की भोर में अपराधियों ने अंजाम दिया होगा। इस संबंध में सबार थाना के थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव को 72 घंटा रखा जाएगा। यदि शव की पहचान हो जाती है तो उसके स्वजनों को सूचना देकर शव को सौंप दिया जाएगा। यदि पहचान नहीं होती है तो वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी