भाजपा के विस्तार को लेकर हुई बैठक

पेज दो- फोटो नंबर- 05 संवाद सहयोगी भभुआ भाजपा के विस्तार को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में जिला अतिथि गृह में बैठक हुई। संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 05:13 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 06:31 AM (IST)
भाजपा के विस्तार को लेकर हुई बैठक
भाजपा के विस्तार को लेकर हुई बैठक

कैमूर। भाजपा के विस्तार को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में जिला अतिथि गृह में बैठक हुई। संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिले के सांगठनिक चुनाव के प्रभारी बिहार भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक संजय टाइगर ने बताया कि संगठन विस्तार बूथ स्तर तक होना है। इसके लिए हर बूथ पर समाज के हर जाति वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्य एवं सक्रिय सदस्य बनाना है। बूथ कमेटी एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों का चयन करना है। बूथ कमेटी में महिलाओं की भागीदारी बढ़े। मंडल के बूथ अध्यक्ष ही जूट कर मंडल अध्यक्ष का चयन करेंगे। मंडल अध्यक्ष एवं एक डेलिगेट सदस्य मिलकर जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस दौरान पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर पखवाड़ा का आयोजन होगा। जिसमें सामाजिक कार्यों का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत गरीबों के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दीन दयाल जी का जयंती समारोह पर हर बूथ पर आयोजित किया जाएगा। इस तरह अधिक से अधिक सदस्य बनाकर जिले एवं प्रदेश एवं देश स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाना है। बैठक में सदस्यता प्रभारी सुशील कुमार, भभुआ विधायक रिकी रानी पांडेय, मोहनियां विधायक निरंजन राम, बिहार सरकार में उत्खन्न मंत्री सह चैनपुर विधायक बृजकिशोर बिद, सदस्यता प्रभारी राणा प्रताप सिंह, सुजीत सिंह, प्रेमप्रकाश पांडेय, रघुवंश राम, चंद्रभान सिंह पटेल शंभुनारायाण पांडेय, सीमा पांडेय कृष्णा चौबे, हरिहर सिंह, देंवेंद्र पाठक, वीणा श्रीवास्तव, दुर्गेश चौबे, राणा सिंह, अभय सिंह, मधुकांत सिंह, जितेंद्र तिवारी, विमलेंश पांडेय ,मनोज जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी