भूमि विवाद में मां-बेटी को पीट कर किया घायल

पेज तीन- संवाद सूत्र चांद प्रखंड के ईचांव गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह मां बेटी को पीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। ईचांव गांव में एक परिवार के दो भाईयों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट होने लगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 05:52 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 05:52 PM (IST)
भूमि विवाद में मां-बेटी को पीट कर किया घायल
भूमि विवाद में मां-बेटी को पीट कर किया घायल

प्रखंड के ईचांव गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार की सुबह मां-बेटी को पीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। ईचांव गांव में एक परिवार के दो भाइयों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट होने लगी। मारपीट में नुकुल यादव के पुत्र ओमप्रकाश यादव ने अर्जुन यादव की पत्नी दासी देवी एवं पुत्री कशमीरा कुमारी उम्र 17 वर्ष को मार कर घायल कर दिया। मां बेटी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांद में किया गया। घायलों के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। कुछ दिनों से दोनों भाइयों अर्जुन यादव एवं नकुल यादव में जमीन एवं घर को लेकर विवाद चल रहा था।

chat bot
आपका साथी