समाहरणालय गेट के पास अम्बेडकर की मूर्ति लगाने की मांग

राष्ट्रीय मजदूर संघ एकता पार्टी द्वारा सोमवार को जिला समाहरणालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।

By Edited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 03:27 PM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 03:27 PM (IST)
समाहरणालय गेट के पास अम्बेडकर की मूर्ति लगाने की मांग
समाहरणालय गेट के पास अम्बेडकर की मूर्ति लगाने की मांग

कैमूर। राष्ट्रीय मजदूर संघ एकता पार्टी द्वारा सोमवार को जिला समाहरणालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति लगाने की मांग कर रहे थे।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब भारत छोड़ो आंदोलन से लेकर भारत के संविधान निर्माण तक गरीब, दलित और कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने देशवासियों के हक, अधिकार और कर्तव्य को संवारने के लिए संविधान लिखने में अपनी कलम चलाई थी। जिला प्रशासन समाहरणालय गेट पर बाबा साहब की प्रतिमा का निर्माण कराए, ताकि बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व का प्रकाश लोगों तक पहुंच सके। प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष नंदलाल राम, विजय राम, नखरू राम, रामांनद राम, डॉ. भोला प्रसाद रजक , मुन्ना राम, सुनिल कुमार, जयराम राम, मनोज राम आदि सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी