बरातियों से भरी पिकअप पलटने से आधा दर्जन घायल

कैमूर। शनिवार को लगभग आठ बजे सुबह थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के पश्चिम तिमुहानी पर अनियंत्रित होकर ब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 May 2018 12:41 AM (IST) Updated:Mon, 14 May 2018 12:41 AM (IST)
बरातियों से भरी पिकअप पलटने से आधा दर्जन घायल
बरातियों से भरी पिकअप पलटने से आधा दर्जन घायल

कैमूर। शनिवार को लगभग आठ बजे सुबह थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के पश्चिम तिमुहानी पर अनियंत्रित होकर बरातियों से भरी पिकअप पलट गई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों में देवरी गांव के राजवंश ¨सह, दीघार के शिवशंकर ¨सह, रामदुलार ¨सह, कान्हानार के बिहारी राम, यूपी सोनभद्र के राम सनेही राम, भवानी आदि शामिल हैं। घायलों में गंभीर राजवंश ¨सह को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज पीएचसी अधौरा में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जमुनीनार से बरात लोहरा गांव गई थी। सुबह वापस लौटने के दौरान चालक के सोने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उक्त घटना घटी। घायलों ने बताया कि पिकअप का ड्राइवर नशा में वाहन चला रहा था। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर थाना ले आई।

chat bot
आपका साथी