जिले में 3.4 एमएम हुई बारिश, रबी फसल को फायदा

जिले में जनवरी में दो बार बारिश हुई थी। फरवरी माह की पहली बारिश गुरुवार रात हुई। इससे रबी फसल को काफी फायदा होगा। जिससे किसानों में खुशी देखी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 09:41 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 09:41 PM (IST)
जिले में 3.4 एमएम हुई बारिश, रबी फसल को फायदा
जिले में 3.4 एमएम हुई बारिश, रबी फसल को फायदा

जिले में जनवरी में दो बार बारिश हुई थी। फरवरी माह की पहली बारिश गुरुवार रात हुई। इससे रबी फसल को काफी फायदा होगा। जिससे किसानों में खुशी देखी जा रही है। गुरुवार रात से शुक्रवार तक रुक-रुक कर जिले में 3.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि यह बीते माह से कम है। इसके बावजूद जितनी बारिश हुई है उससे किसानों को खेतों की सिंचाई से राहत मिली है।

इस बारिश को दलहन तथा तिलहन की फसल के लिए काफी अच्छा बताया जा रहा है। हालांकि जो फसल फूल ले चुके हैं उनको थोड़ा नुकसान हो सकता है। जबकि गेहूं की फसल के लिए बारिश फायदेमंद रहा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार ने बताया के किसानों को इस हल्की बारिश से ज्यादा फायदा होगा। अभी फसल पर कुछ कीट लगे हुए थे। इस बारिश से वो रोग कम हो जाएंगे। जिसमें की एक लाही प्रजाति भी है। इसके अलावा फसल की प्रगति में काफी सहायक होगा। किसानों को अब फसल की ¨सचाई करने की जरूरत नहीं है। बल्कि खरपतवार जैसी घास की दवा का छिड़काव कर सकते हैं। इसके अलावा गेहूं, चना, सरसों के साथ साथ तीसी, मसूर की भी फायदा होगा। जबकि दलहन फसल मे अरहर फसल को भी लाभ होगा। फरवरी माह में हुई बारिश की रिपोर्ट

प्रखंड एमएम में बारिश

अधौरा 2.2

भभुआ 15

भगवानपुर 00

चैनपुर 00

चांद 14.2

दुर्गावती 3.8

कुदरा 6.8

मोहनियां 4.2

नुआंव 00

रामगढ़ 5.4

जिले का औसत - 3.4 जनवरी माह की रिपोर्ट

अधौरा 3

भभुआ 13.4

भगवानपुर 5.4

चैनपुर 00

चांद 4.2

दुर्गावती 2.8

कुदरा 3.2

मोहनियां 4

नुआंव 3

रामगढ़ 6

रामपुर 2

जिले का औसत - 4.11

chat bot
आपका साथी