लूट, हत्या सहित अन्य मामलों में शामिल कुल 29 गिरफ्तार

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुरुवार की शाम एसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर विशेष अभियान चल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 10:30 PM (IST)
लूट, हत्या सहित अन्य मामलों में शामिल कुल 29 गिरफ्तार
लूट, हत्या सहित अन्य मामलों में शामिल कुल 29 गिरफ्तार

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुरुवार की शाम एसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें लूट, हत्या, चोरी, अपहरण, शराब आदि के मामलों में शामिल कुल 29 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चोरी की मोबाइल व लैपटॉप, शराब समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। यह जानकारी एसपी दिलनवाज अहमद ने शुक्रवार को सदर थाने में प्रेसवार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि सभी थाना पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। जिसके आलोक में सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। जिसमें 29 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें लूट, हत्या, अपहरण, चोरी, शराब आदि के मामलों में शामिल लोग हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में कुछ अन्य जिलों के भी शामिल हैं।

गिरफ्तार में करमचट थाना से संबंधित उत्पाद अधिनियम प्राथमिकी में आरोपित सूर्यमोहन यादव व विजेंद्र कुमार अरवल जिला के लोदीपुर गांव निवासी, दुर्गावती थाना से संबंधित विजय कुमार चैनपुर थाना के भगवानपुर गांव, चैनपुर थाना के शराब मामले में धर्मेंद्र बिद गांव शेरपुर, चैनपुर के ही शराब मामले में प्रदीप खरवार व हीरावती देवी दोनों हाटा गांव, भभुआ के सोनहन थाना के अजित कुमार गांव पियां, भगवानपुर थाना के शराब मामले में धंजु कुमार गांव मोकरी, रामगढ़ थाना के शराब मामले में शिवनाथ बिद व रामाशंकर बिद गांव सदुल्लहपुर तथा विनोद बिद गांव सिसौढ़ा को जेल भेजा दिया गया। रामगढ़ से गिरफ्तार उक्त तीनों के पास से 5.40 एमएल शराब भी बरामद की गई। इसके अलावा नुआंव थाना के रामनिवास राम, बादल कुमार महरथा, संत विलास राम गोड़सरा, शिव सागर सिंह नुआंव को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की चार मोबाइल, एक लैपटॉप, तोसीवा एक व हार्ड डिस्क बरामद हुई। नुआंव में बीते एक माह पूर्व दुकान में चोरी हुई थी। जिसमें उक्त सामान भी शामिल थे। भभुआ थाना के शराब मामले में संतोष गोंड वार्ड नंबर 17 के पास से 21.600 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। भभुआ के ही वार्ड नंबर 17 से रोहित गुप्ता, उमेश कुमार गोंड, विनोद बिद, टनटन गोंड, रोहित कुमार सिंह कुकुराढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसमें उमेश गोंड, विनोद बिद व टनटन गोंड के पास से 25 लीटर महुआ एवं 40 किलो महुआ बरामद हुआ है। इसके अलावा औरंगाबाद जिले के वारूण थाना के 27 आ‌र्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त साधु कुमार उर्फ साधु बिद को नगर के वार्ड नंबर 23 से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि वारूण थाना में हुए लूटकांड में शामिल साधु बिद को औरंगाबाद भेजा जाएगा। एसपी ने कहा कि पूर्व में जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक का यह परिणाम है कि विभिन्न थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में शराब की बरामदगी हो रही है। इससे पुलिस और पब्लिक मैत्री को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान चलेगा। इस मौके पर एएसपी अभियान राजीव रंजन, निरीक्षक विध्याचल राय, थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम, नुआंव थानाध्यक्ष शक्ति सिंह सहित अन्य थाना के थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी