संपत्ति विवाद में महिलाओं की पिटाई

कैमूर। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के रवन गांव में संपत्ति विवाद को ले तीन महिलाओं को पट्टीदारों द्वा

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 06:41 PM (IST)
संपत्ति विवाद में महिलाओं की पिटाई

कैमूर। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के रवन गांव में संपत्ति विवाद को ले तीन महिलाओं को पट्टीदारों द्वारा मारकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में रीता देवी पति सुदर्शन पांडेय व उनकी पुत्री ज्योति देवी पति विनय पांडेय तथा सुमन देवी पति रवीन्द्र पांडेय शामिल है। घायल रीता देवी ने बताया कि उनको कोई पुत्र नहीं है। उनके पति बाहर काम करते हैं। ऐसे में पट्टीदार मारपीट कर उनकी संपत्ति हथियाने के चक्कर में लगे है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने गांव के नंद किशोर पांडेय, नीतेश व मुकेश शामिल हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर जहां सोनहन थाना ने अनभिज्ञता जताई। वहीं टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल के फर्द बयान पर एक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरी तरफ सोनहन थाना क्षेत्र के सिकरा गांव में भूमि विवाद में सुरेन्द्र बिंद की ददन बिंद द्वारा पिटाई कर दी गई। जिससे वे घायल हो गये। उनके बयान पर पुलिस ने ददन बिंद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया जबकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी