जलजमाव से आवागमन बाधित

By Edited By: Publish:Mon, 01 Sep 2014 06:54 PM (IST) Updated:Mon, 01 Sep 2014 06:54 PM (IST)
जलजमाव से आवागमन बाधित

संस, भभुआ (कैमूर) : प्रखंड क्षेत्र के बहुअन ग्राम पंचायत में स्थित झिंगई डिहरा गांव के महादलित बस्ती में कई दिनों से गली में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इसके चलते इस महादलित बस्ती में रहने वाले लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि बरसात व घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी का रास्ता गांव में नहीं है। इसके कारण गलियों में जलजमाव हो जाता है। जिसके कारण बस्ती के लोगों को संक्रमण बीमारी होने का खतरा बना रह रहा है। जलजमाव के कारण स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ साथ महिलाओं को शौच इत्यादि कई काम करने के लिए बाहर जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से महादलित बस्ती से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

-----------

कम बारिश का असर, सूखने लगी धान की फसल

संसू भगवानपुर (कैमूर) : प्रखंड क्षेत्र में कम बारिश होने के कारण अब फसलों को बचाना काफी मुश्किल लग रहा है। प्रखंड के कई गांवों की सैकड़ों एकड़ भूमि में लगे धान की फसल अब सूखने के कगार पर है। यहीं नहीं कैमूर पहाड़ी पर स्थित ऐसे कई पेड़ पौधे जो अपनी हरियाली से पर्यावरण को संतुलित व सुन्दर रखने का काम करते है वो भी आसमान से एक बूंद पानी के लिए तरस रहे है। वहीं प्रखंड क्षेत्र में सब्जी की खेती भी जोरों पर होती है। लेकिन इस साल कम बारिश ने सब्जी की खेती करने वाले किसानों की स्थिति भयावह होती जा रही है। किसानों ने बताया कि यदि बारिश नहीं हुई तो हम किसान लोग इतने सक्षम नहीं है कि अब सब्जी का पटवन डीजल चलाकर कर सके। किसानों ने कहा कि अब तो भगवान ही सहारा है ।

chat bot
आपका साथी