1. 45 लाख रुपए से बनेगी धनसराय गांव की सड़क

पेज पांच- फोटो नंबर- 11 - आजादी के बाद ग्रामीणों को मिली पक्की सड़क की सौगात - लगभग दो किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से बन रही सड़क संवाद सूत्र दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के धनसराय गांव की सड़क 1 करोड़ 45 लाख रुपए से बनेगी। इस गांव के लोगों को आजा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 05:27 PM (IST)
1. 45 लाख रुपए से बनेगी धनसराय गांव की सड़क
1. 45 लाख रुपए से बनेगी धनसराय गांव की सड़क

प्रखंड क्षेत्र के धनसराय गांव की सड़क 1 करोड़ 45 लाख रुपए से  बनेगी। इस गांव के लोगों को आजादी के बाद  पक्की सड़क का सपना साकार हुआ। 2.200 किलोमीटर की लंबाई में बननी शुरु हुई इस सड़क से धनसराय गांव व इससे सटे कुशवाहा टोला के लोगों को भी लाभ मिलेगा। यह सड़क कर्मनाशा बाजार के पास से नेशनल हाईवे से धनसराय गांव को जोड़ेगी। विधायक अशोक कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रविवार को भूमि पूजन के बाद नारियल फोड़ सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। इस मौके पर ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। समारोह में विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि गांव के लोगों की वर्षों से पक्की सड़क बनाने की मांग पूरी हुई। अब गांव के लोग बरसात के मौसम में भी दो पहिया व चार पहिया वाहनों से अपना सफर पूरा कर सकेंगे। इस दौरान मौके पर ब्रह्मा राजभर, अरुण राय, पुतुल जी, दुलारे प्रजापति, , मार्कंडेय राम, अमर रजक, दारा राजभर, प्रमोद कुमार मिश्रा, मनोज राजभर सहित काफी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी