परिभ्रमण से होता है बच्चों का बौद्धिक विकास : रविन्द्र

जमुई। दुलमपुर मध्य विद्यालय के 54 ब'चे मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत प्रधानाध्यापक अरशद आजाद के नेतृत्व में राजगीर और नालंदा के लिए रवाना हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 07:05 PM (IST)
परिभ्रमण से होता है बच्चों का बौद्धिक विकास : रविन्द्र
परिभ्रमण से होता है बच्चों का बौद्धिक विकास : रविन्द्र

जमुई। दुलमपुर मध्य विद्यालय के 54 बच्चे मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत प्रधानाध्यापक अरशद आजाद के नेतृत्व में राजगीर और नालंदा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य रविन्द्र साह ने सभी बच्चों को बस पर बिठा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल को रवाना करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास को लेकर यह योजना संचालित की गयी है। परिभ्रमण में बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों को देखने व उसके इतिहास को जानने का मौका मिलता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी और उसकी महत्ता से भी अवगत कराया। इस मौके पर वरीय शिक्षक जमाल अहमद अंसारी सहित अन्य शिक्षक व स्कूली बच्चे मौजूद थे। इधर परिभ्रमण को लेकर स्कूली बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

chat bot
आपका साथी