झाझा रेल नगरी में विश्वकर्मा पूजा आज

जमुई। रेलवे में 16 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा होने के कारण झाझा रेल नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 07:47 PM (IST)
झाझा रेल नगरी में विश्वकर्मा पूजा आज
झाझा रेल नगरी में विश्वकर्मा पूजा आज

जमुई। रेलवे में 16 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा होने के कारण झाझा रेल नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कहीं भंडारा का तैयारी हो रही है तो कहीं प्रसाद बनाने के लिए हलवाई को लगाया गया है। विभिन्न विभाग के कार्यालयों का रंगरोगन का कार्य अंतिम चरण में है। रेल कर्मचारियों में एक अलग की उमंग देखी जा रही है। रेल नगरी में एक दिन पूर्व यानी 16 सितम्बर को विश्वकर्मा भगवान की पूजा की जाती है। मेमू शेड में भव्य रूप से पंडाल का निर्माण कराया गया है। जिसमें मेमू शेड के कई रूप डिस्प्ले के माध्यम से आमलोगों को दिखाया जाएगा। सोमवार को पूजा स्थल पर भक्ति जागरण की व्यवस्था की गई है। मेमू शेड के अधिकारी एके ठाकुर ने बताया कि मेमू शेड में कुल 206 रेलवे कर्मचारी कार्य करते हैं। सभी लोगों के सहयोग से वि‌र्श्वकर्मा की पूजा की जाती है। इस बार यजमान के रूप में रेलवे कर्मचारी अशोक कुमार ¨सह रहेंगे।

chat bot
आपका साथी