पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जमुई। पृथ्वी दिवस के मौके पर रविवार को सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:23 PM (IST)
पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जमुई। पृथ्वी दिवस के मौके पर रविवार को सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा पौधारोपण किया गया। वन विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में लगाने के लिए तकरीबन एक हजार पौधे आवंटित किए गए थे।

कोरोना काल में शिक्षण संस्थानों के बंद रहने के बावजूद शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आदर्श मध्य विद्यालय सोनो, कन्या मध्य विद्यालय सोनो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानधाता, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चरकापत्थर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरावतीधाम पंचपहाड़ी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय छप्परडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय केन्दुआलेवार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पनारी सहित दर्जनों विद्यालयों में शिक्षकों ने आम, आंवला, अमरुद, लीची, सागवान सहित कई अन्य किस्मों के पौधे लगाए। जदयू के जिला सचिव राजीव कुमार ने पौधारोपण करते हुए कहा कि अपने जीवन में आने वाले हर खुशी के मौके पर एक पौधा अवश्य लगाएं। इस दौरान चुन्नू वर्मा, प्रशांत सिन्हा, गौतम कुमार आदि उपस्थित थे। समाजसेवी डॉ. एमएस परवाज ने भी पौधारोपण कर लोगों को प्रोत्साहित किया। महेश्वरी पंचायत के मुखिया अजय कुमार सिंह, पीआरएस सुमन कुमार ने पौधारोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की। मौके पर मिथिलेश कुमार सिंह, गुलशन कुमार, वंदन कुमार, उदय कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी