विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी बाई की वीरता को किया नमन

मुंगेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमालपुर इकाई द्वारा सोमवार को झांसी की रानी लक्ष्मी बाई 183

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:50 PM (IST)
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी बाई की वीरता को किया नमन
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी बाई की वीरता को किया नमन

मुंगेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमालपुर इकाई द्वारा सोमवार को झांसी की रानी लक्ष्मी बाई 183 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर परिषद के कार्यकर्ताओं उनकी वीरता को नमन करते हुए उन्हें देश का गौरव बताया। मौके पर जिला प्रमुख शंकर ¨सह ने कहा भारत के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है की रानी लक्ष्मी बाई का जन्म इस देश में हुआ। जिला संयोजक विक्की आनंद ने कहा कि भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मी बाई वास्तविक अर्थों में आदर्श वीरांगना थी। मंत्री विशाल मंडल व मयंक शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि झांसी की रानी एसी वीर थी जो अपने साहस के बल पर बल पर अंग्रेजों से लोहा लिया और लड़ते लड़ते वीरगति को प्राप्त हुई। काजल कुमारी एवं पूजा कुमारी ने कहा कि जिस प्रकार आज महिलाओं पर अत्याचार अन्याय बढ़ा है अब जरूरत है कि हर महिला अपने अंदर लक्ष्मीबाई की जैसी बिरंगाना को जगाए। मौके पर नगर सह मंत्री सुनील ¨बद, नगर कोषाध्यक्ष शिवम मस्करा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि राज रंजन, नगर सह मंत्री सुभाष मंडल, प्रियांशु, राजवीर, दीपक कुमार, आदित्य, रितेश, कावेरी कुमारी, नन्ही खातून, अनु कुमारी मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी