लोकसभा चुनाव में होगी युवाओं की अहम भागीदारी

जमुई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को परिसदन में बैठक करते हुए सांसद चिराग पासवान ने लोकसभा च

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 08:29 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में होगी युवाओं की अहम भागीदारी
लोकसभा चुनाव में होगी युवाओं की अहम भागीदारी

जमुई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को परिसदन में बैठक करते हुए सांसद चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि वन बूथ, टेन यूथ की नीति पर काम करना होगा। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज साह ने की। सांसद ने कहा कि 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को और मजबूत करने के लिए कमर कसकर तैयार हो जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव मे युवाओं कि अहम भागीदारी होगी। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज साह ने बताया कि भाजयुमो का जिले के चारों विधानसभा में बूथ स्तर तक कमल क्लब के माध्यम से एक बूथ पर 10 यूथ तैयार है तथा सरकार की योजनाओं से जनता को अवगत कराया जा रहा है। इस बैठक में जिला महामंत्री विवेक सिन्हा, माधव राव, उपाध्यक्ष वीर विजय विकास ¨सह, बब्लु ¨सह, अमित कुमार, राजीव ¨सह, रोहित कुमार, जिला मंत्री नीतिन चंदेल, नीशि वर्मा, रूपक ¨सह, नीशि वर्मा, विनय केशरी, जमुई नगर अध्यक्ष सोनु रावत, प्रखंड अध्यक्ष सचिन दास, झाझा प्रखंड अध्यक्ष सतीश यादव, मोनु झा, सिकन्दरा अध्यक्ष नीरज ¨सह, परशुराम मंडल, इन्द्रदेव यादव, संतोष साह, सहित भाजयुमो के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी