Jamui News: चिराग पासवान के जीजा का प्रचार करने गए JDU नेता की अचानक मौत, ये वजह आई सामने

Bihar News जमुई में चिराग पासवान के बहनोई का चुनाव प्रचार कर वापस लौट रहे जदयू नेता की अचानक मौत हो गई। जदयू नेता जमुई जिले में प्रखंड अध्यक्ष थे। बताया जाता है कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह शनिवार की सुबह एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के चुनाव प्रचार में पहले चकाई गए थे। उनकी मौत की खबर के बाद उनके घर पर भारी संख्या में लोग जुट गए।

By Sanjay Kumar Singh Edited By: Mukul Kumar Publish:Sun, 14 Apr 2024 09:24 AM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2024 09:24 AM (IST)
Jamui News: चिराग पासवान के जीजा का प्रचार करने गए JDU नेता की अचानक मौत, ये वजह आई सामने
चुनाव प्रचार से लौट रहे जदयू प्रखंड अध्यक्ष की मौत

HighLights

  • चकाई के बाद सोनो के घोघा से प्रचार कर लौट रहे प्रखंड अध्यक्ष
  • निजी अस्पताल ले गए साथी तब तक हो चुकी थी मौत

संवाद सूत्र, सोनो(जमुई)।  Bihar Political News चुनाव प्रचार से लौट रहे जदयू (JDU Leader Died) प्रखंड अध्यक्ष केंदुआ निवासी अनिल सिंह की शनिवार की शाम को अचानक मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हुई है।

बताया जाता है कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह शनिवार की सुबह एनडीए (NDA) प्रत्याशी अरुण भारती (Arun Bharti) के चुनाव प्रचार में पहले चकाई गए थे। लौटने के दौरान प्रचार के सिलसिले में वह सोनो प्रखंड के घोघा लालपुर चले गए।

शाम में वह घोघा लालपुर से लौट रहे थे तो महुगांय पुल पर अपने साथ चल रहे साथी से सिर में अचानक तेज दर्द की शिकायत की। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए झाझा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

उनके पार्थिव शरीर को केंदुआ स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया गया

उनकी मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सोनो स्थित आवास पर जमा हो गए। सभी शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दे रहे थे।

इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को केंदुआ स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया गया है। बता दें कि दिवंगत प्रखंड अध्यक्ष अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र व पुत्री को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें-

'लालू यादव से बात की लेकिन...', RJD के पूर्व सांसद ने थामा JDU का हाथ; पार्टी नेताओं के सामने बताई अंदर की बात

Dhanbad News: जमीन विवाद में तेजाब से हमला, आठ लोग गंभीर रूप से घायल; जांच में जुटी पुलिस

chat bot
आपका साथी