युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, थाने में दिया आवेदन

जमुई। चकाई थाना क्षेत्र के पोझा पंचायत के एक गांव में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 07:29 PM (IST)
युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, थाने में दिया आवेदन
युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, थाने में दिया आवेदन

जमुई। चकाई थाना क्षेत्र के पोझा पंचायत के एक गांव में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित युवती ने चकाई पुलिस को आवेदन देकर अपने पड़ोसी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। थाना में दिया आवेदन में युवती ने आरोप लगाया है कि बीती रात 10 बजे के करीब जब वह घर में अकेली थी और उसके भैया भाभी समीप के घर में किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस के ही उदयशंकर दास ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में हो हल्ला मचाने पर जब भैया भाभी आए तो वह भाग निकला। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ जो मारपीट में तब्दील हो गया। इसमे दुष्कर्म के आरोपित युवक पक्ष के 5 लोग घायल हो गए जबकि पीड़िता पक्ष के 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चकाई रेफरल असताल में चल रहा है। इधर पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल जांच के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर चकाई थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी युवक सहित इसके पिता भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म के आरोपी पक्ष की एक महिला ने भी दूसरे पक्ष के लोगो पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए चकाई थाना में आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी