28 आशा कार्यकर्ता पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

जमुई। जिले के पांच प्रखंडों के 28 आशा कार्यकर्ता कार्रवाई के जद हैं। इन आशा कार्यकर्ताआ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 06:53 PM (IST)
28 आशा कार्यकर्ता पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज
28 आशा कार्यकर्ता पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

जमुई। जिले के पांच प्रखंडों के 28 आशा कार्यकर्ता कार्रवाई के जद हैं। इन आशा कार्यकर्ताओं पर चुयनमुक्त करने जैसी बड़ी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। सिविल सर्जन डॉ. श्याम मोहन दास द्वारा अनुशंसा कर दी गई है। उम्मीद है कि जिलाधिकारी के छुट्टी से वापस आते ही इस पर उनकी मुहर लग जाएगी और सभी 28 आशा कार्यकर्ता चयनमुक्त हो जाएंगी।

दरअसल जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने अक्रियाशील और योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागिता नहीं निभाने वाली आशा कार्यकर्ताओं की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसी निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं के पिछले दो वर्ष के क्रियाकलाप व योजनाओं के संपादन में सहभागिता का आकलन किया। वित्तीय वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 में चार ¨बदुओं पर आशा कार्यकर्ताओं की सहभागिता की समीक्षा की गई।

======

चार ¨बदुओं पर हुई समीक्षा

चार ¨बदु में शामिल संस्थान में प्रसव, आशा दिवस में भागीदारी, पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों की संख्या, अंतरा कार्यक्रम की संख्या पर समीक्षा की गई। समीक्षा में उपरोक्त आशा कार्यकर्ताओं में अधिकांश की उपलब्धि शून्य रही तो कुछ की उपलब्धियां अंगुलियों पर गिनने लायक थी। इनमें कइयों ने विगत कई वर्षों से प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए भी कार्यालय में दावा प्रस्तुत नहीं किया है। समीक्षा के आधार पर चिन्हित आशा कार्यकर्ताओं की सूची बनाई गई है जिस पर सीएस ने अनुशंसा कर दी है। प्रथम फेज में चकाई, गिद्धौर, सदर, झाझा और खैरा प्रखंड के आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा की गई है। अन्य प्रखंडों के आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा जारी है।

========

इन आशा कार्यकर्ता पर होगी कार्रवाई

चकाई-

एचएससी करहित की सुनसाना किस्कू, बोन की बबली देवी, लाहावन की चंद्रवती देवी, कथबारा की गुड़िया देवी, घुटवे की निर्मला देवी, नावाडीह की सुनीता मरांडी, सरौन की दुलारी देवी

गिद्धौर-

रतनपुर की सुषमा कुमारी, सोहजाना की सुकन्या कुमारी, मौरा की साजरा खातून

सदर-

जमुई की जनता कुमारी, अनिता देवी, ज्योति कुमारी, लखापुर की अर्पणा कुमारी, सुषमा कुमारी, अंबा की नीलम कुमारी, प्रमिला कुमारी

झाझा-

खुरंडा की मेरखी देवी, चाय की माला कुमारी सिन्हा, काकन की मेहरून निशा, डुमकवा की कुमारी नीलम, छूछूनरिया की सुमित्रा कुमारी

खैरा-

नीमनवादा की देवी देवी, मैनीजोर रंजू देवी, रोपावेल की सुनीता हेम्ब्रम, बाघाखांड की सुनैना देवी, केवाल की सरिता देवी

प्रखंडवाइज प्रभावित आशा कार्यकर्ता की संख्या

प्रखंड आशा कार्यकर्ताओं की संख्या

सदर - 7

झाझा-5

चकाई-7

खैरा-5

गिद्धौर-4

-----

जिलाधिकारी के निर्देश पर समीक्षा के उपरांत अक्रियाशील आशा कार्यकर्ताओं की पहचान की गई है। कार्रवाई के लिए डीएम कार्यालय प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्रवाई प्रारंभ हो जाएगी।

डॉ. श्याम मोहन दास

सिविल सर्जन, जमुई।

chat bot
आपका साथी