ऑटो पलटा, सात जख्मी

जमुई। खैरा-सोनो मुख्य मार्ग एनएच 333 पर मांगोबंदर गांव के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 07:21 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:09 AM (IST)
ऑटो पलटा, सात जख्मी
ऑटो पलटा, सात जख्मी

जमुई। खैरा-सोनो मुख्य मार्ग एनएच 333 पर मांगोबंदर गांव के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार सात लोग जख्मी हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में चकाई थाना के नारोडीह और मत्तीडीह गांव निवासी पावरित राय, सुधीर राय, नौरंगी यादव, चेरी यादव, मोजी यादव, अरविन्द यादव और बोटल सिंह शामिल है। घायल ने बताया कि वे लोग केश की पैरवी के लिए ऑटो पर सवार होकर जमुई आ रहे थे। जैसे ही उनकी ऑटो मांगोबंदर गांव के समीप पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो के पलटने से उसपर सवार सभी लोग ऑटो में दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो से सभी लोगों को बाहर निकाला गया जिसमें सात लोग घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी