बिजली मिस्त्री का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

जमुई। बिजली मिस्त्री बिपिन मंडल (45) का शव रविवार को उसके पैतृक गांव केंडीह पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन के चीत्कार से आस-पड़ोस का माहौल गमगीन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 06:00 PM (IST)
बिजली मिस्त्री का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
बिजली मिस्त्री का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

जमुई। बिजली मिस्त्री बिपिन मंडल (45) का शव रविवार को उसके पैतृक गांव केंडीह पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन के चीत्कार से आस-पड़ोस का माहौल गमगीन हो गया। विपिन पिछले छह माह से झारखंड के गिरीडीह जिला में बिजली का काम कर रहा था। शनिवार को वह चमखोखरो गांव में शटडाउन लेकर तार जोड़ने पोल पर चढ़ा था। इसी बीच किसी ने पावर दे दिया और तार में आई करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव के पास विलाप कर रही दिव्यांग पत्नी ने बताया कि होली पर घर आने की बात कही थी लेकिन अब तो उसका सुहाग ही उजड़ गया। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। 15 साल का बेटा अमित हाल में संपन्न दसवीं की परीक्षा दे चुका है। पिता की मौत से उसे गहरा दुख पहुंचा है। रोते हुए बताता है कि उसके आगे की पढ़ाई का खर्च अब कौन देगा।

chat bot
आपका साथी