मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना की नहीं हो सकी शुरुआत

जमुई। मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना की घोषणा होते ही वृद्ध लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 05:40 PM (IST)
मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना की नहीं हो सकी शुरुआत
मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना की नहीं हो सकी शुरुआत

जमुई। मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना की घोषणा होते ही वृद्ध लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। एक मार्च से प्रखंड कार्यालय में आवेदन जमा करने की घोषणा हुई थी लेकिन आरटीपीएस काउंटर पर बिहार मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना का आवेदन जमा नहीं लिए जाने से वृद्ध लोगों में खुशी अब निराशा में बदलने लगी है। ग्रामीण प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। वृद्ध विशुन यादव, गुरूचरण महतो, सविया देवी ने बताया कि पहले बीपीएल वाले लोगों को ही वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी लेकिन अब बिहार मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना की शुरुआत होने की घोषणा से सभी वर्ग के वृद्ध महिला व पुरुष पेंशन पा सकते हैं। घोषणा से वृद्ध लोगों में खुशी का माहौल था लेकिन आवेदन जमा नहीं लिए जाने से लोगों में आशा अब निराशा में बदलने लगी है। दर्जनों लोग प्रतिदिन आवेदन लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं। बीडीओ मु. शमसीर मलिक ने बताया कि आवेदन अभी नहीं लिया जा रहा है। जल्द ही आवेदन लोगों से जमा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी