Jamui Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने तीन चरवाहों को रौंदा, एक की इलाज के दौरान मौत; दो गंभीर हालत में पटना रेफर

Jamui Accident जमुई में गंगटा जंगल में शुक्रवार सुबह तीन चरवाहे जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोग और परिजन घायलों को अस्पताल ले गए जहां एक चरवाहे की मौत हो गई। मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 31 Mar 2023 10:21 AM (IST) Updated:Fri, 31 Mar 2023 10:21 AM (IST)
Jamui Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने तीन चरवाहों को रौंदा, एक की इलाज के दौरान मौत; दो गंभीर हालत में पटना रेफर
जमुई में ट्रक ने तीन चरवाहों को मारी टक्कर एक की मौत

जमुई, संवाद सहयोगी। लक्ष्मीपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर गंगटा जंगल में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने तीन चरवाहों को ठोकर मार दी। हादसे में तीनों चरवाहे गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायलों को आननफानन में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान एक चरवाहे की मौत हो गई। डॉक्टर अभिषेक गौरव ने दूसरे चरवाहे की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया।

तीसरे चरवाहे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मृतक चरवाहे की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी देवन यादव के रूप में हुई है। जबकि धर्मेन्द्र कुमार और भुना यादव गंभीर घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, देवन यादव, धर्मेंद्र और भुना यादव मवेशी चराने के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगटा जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक आई। अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को टक्कर मार दी।

ट्रक की चपेट में आने से देवन यादव का दोनों पैर कुचल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि धर्मेन्द्र कुमार और भुना यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रक चालक फरार

वहीं, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

इधर, चरवाहे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक को एक पुत्र और तीन पुत्री है।

बिहार में तेज रफ्तार आए दिन लोगों की जान ले रही है लेकिन इसपर रोक नहीं लग पा रहा है। हर रोज सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान जा रही है। गुरुवार को ही सीतामढ़ी में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मेला देखकर आ रही महिला और किशोरी को रौंद दिया।

कार एक महिला को 20 फीट घसीटते हुए ले गई। उसका बाद एक पेड़ से टकराकर महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं, दो लड़कियां जख्मी हो गई।

मुंगेर में तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ससुर और दामाद को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। वे लोग लड़के का रिश्ता तय करके आ रहे थे लेकिन उनकी मौत हो गई। 

chat bot
आपका साथी