दो बाइक की टक्कर में एक जख्मी

जमुई। गुरुवार की संध्या थानाक्षेत्र के सिकन्दरा खरडीह मुख्यमार्ग पर कोहड़ी नदी के पुल के समीप दो बाइक में आमने सामने की टक्कर होने से एक बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:02 PM (IST)
दो बाइक की टक्कर में एक जख्मी
दो बाइक की टक्कर में एक जख्मी

जमुई। गुरुवार की संध्या थानाक्षेत्र के सिकन्दरा खरडीह मुख्यमार्ग पर कोहड़ी नदी के पुल के समीप दो बाइक में आमने सामने की टक्कर होने से एक बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरा लाया गया। बताया जाता है कि खरडीह गांव निवासी जयराम महतो सिकन्दरा से बाजार कर अपने घर खरडीह लौट रहा था। तभी कोहड़ी नदी पुल के समीप विपरीत दिशा से वर्तन का विक्रय कर लौट रहे सिकन्दरा निवासी सुरेश ठठेरा के मोटरसाइकिल में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें खरडीह निवासी जयराम महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जमुई रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी