दो पक्षों में हुई ¨हसक भिड़ंत में दो की मौत, आठ जख्मी

जमुई। थाना क्षेत्र के सारेबाद पंचायत स्थित तहबला गांव में सोमवार सुबह विरोधी पक्ष द्वारा किए गए कातिलाना हमले में एक पक्ष के आठ लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Aug 2017 03:01 AM (IST) Updated:Tue, 15 Aug 2017 03:01 AM (IST)
दो पक्षों में हुई ¨हसक भिड़ंत में दो की मौत, आठ जख्मी
दो पक्षों में हुई ¨हसक भिड़ंत में दो की मौत, आठ जख्मी

जमुई। थाना क्षेत्र के सारेबाद पंचायत स्थित तहबला गांव में सोमवार सुबह विरोधी पक्ष द्वारा किए गए कातिलाना हमले में एक पक्ष के आठ लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी 65 वर्षीय भरत यादव की मौत सोनो अस्पताल पहुंचते ही हो गई। डॉक्टरों ने चार घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जमुई रेफर कर दिया। जमुई अस्पताल पहुंचते ही एक अन्य की मौत हो गई। घटना के संबंध में जख्मी मनोज यादव ने बताया कि सोमवार सुबह वे सभी लोग अपने गांव तहबला के अरमटांड़ बहियार में खेती के काम में लगे थे। इसी बीच मौका देख उसी गांव के ब्रह्मादेव यादव पे. स्व. थानो यादव तथा उसके बेटे अनिल, टुनटुन व कुंदन यादव अपने-अपने हाथ में लाठी, फरसा, बरछी व सब्बल लेते हुए खेत में काम कर रहे उनके परिवार वालों पर हमला कर दिया। इन आरोपितों का साथ आसो यादव पे. गरीब यादव व उसके दोनों बेटे लगनदेव व लीडो यादव ने भी दिया। एकतरफा हमले में 65 वर्षीय भरत यादव को पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया जिनकी मौत अस्पताल ले जाते ही हो गई। उक्त घटना में भरत के सगे भाई सरयुग यादव व बेटा नवीन यादव समेत उसी परिवार के राजेंद्र यादव, अखिलेश यादव, नीरज कुमार, मनोज यादव आदि गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी सरयूग, राजेंद्र, अखिलेश व नवीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमुई रेफर कर दिया गया। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जाता है। इधर इलाज के क्रम में गंभीर रूप से जख्मी सरयुग यादव की भी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी