पति समेत आधा दर्जन लोगों पर हत्या का केस दर्ज

संवाद सूत्र चंद्रमंडी (जमुई) मृतका के पिता गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धाटांड़ गांव के टेकलाल राणा ने पति समेत आधा दर्जन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष पूर्व बेटी की शादी दिनेश राणा के साथ की थी। जिसमें तीन पुत्र हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Aug 2022 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 01 Aug 2022 06:05 PM (IST)
पति समेत आधा दर्जन लोगों पर हत्या का केस दर्ज
पति समेत आधा दर्जन लोगों पर हत्या का केस दर्ज

फोटो- 01 जमुई- 13

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): मृतका के पिता गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धाटांड़ गांव के टेकलाल राणा ने पति समेत आधा दर्जन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष पूर्व बेटी की शादी दिनेश राणा के साथ की थी। जिसमें तीन पुत्र हैं। 31 जुलाई को फोन पर सूचना मिली कि बेटी ललिता देवी को पति दिनेश राणा, ससुर रेवा राणा, सास सोनी देवी, देवर मुकेश राणा, नितेश राणा एवं भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के संबंधी भरत राणा जंगल ले जाकर टांगी से उसकी हत्या कर दी है। इस पर पड़ोसी के साथ रात नौ बजे नोढिया गांव पहुंचे तो देखा कि मेरी बेटी ललिता देवी के घर में उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं है। ग्रामीणों से पता चला कि बेटी का शव जंगल से चंद्रमंडी पुलिस ले गई है। थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पति की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के रामसिंहडीह पंचायत अंतर्गत केवाल नोढिया की विवाहिता ललिता देवी की ससुराल वालों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी। उसका शव रविवार की देर शाम कारका जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। ललिता की मौत से उसके तीन बच्चों के सिर से हमेशा के लिए मां की ममता का आंचल छिन गया। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के भाई पिटू राणा ने बताया कि दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा मारपीट की जा रही थी। जिसमें कोर्ट से फैसलानामा हुआ था। जिसके बाद बहन को विदा किया था।

chat bot
आपका साथी