झाझा में 123 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

जमुई। रविवार को नगर पंचायत के 22 वार्ड के 36 मतदान केन्द्र पर चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 May 2017 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 22 May 2017 03:00 AM (IST)
झाझा में 123 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
झाझा में 123 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

जमुई। रविवार को नगर पंचायत के 22 वार्ड के 36 मतदान केन्द्र पर चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रत्येक बूथ पर अ‌र्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। केन्द्रीय विद्यालय आदर्श मतदान केन्द्र पर हर सुविधा देखी गई। मतदान केन्द्र संख्या 20 क एवं 22 ख पर ईवीएम के गड़बड़ी रहने के कारण आधा घंटा विलम्ब से मतदान शुरू हुआ। सहायक निर्वाची पदाधिकारी द्वारा ईवीएम बदले जाने के बाद मतदान प्रारंभ हो पाया। प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए मतदान केन्द्र संख्या 16 क, 3 क में मतदाता के लिए कोई टेंट की व्यवस्था नहीं रहने के कारण महिला एवं पुरूष मतदाता को कड़ी धूप में ही मतदान के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ा। सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक हुए मतदान के बाद नगर के 22 वार्ड के 123 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। चुनाव के दौरान झाझा डीएसपी विनोद राउत, थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान सहित कई अधिकारी लगातार गश्ती करते नजर आए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सिद्धे‌र्श्वर पासवान, एसआइ उमाकांत, नीरज ठाकुर सहित कई अधिकारी लगातार गश्ती कर रहे थे।

----------------

बारह बजे के बाद मतदान में आई सुस्ती

तापमान में वृद्धि होते ही मतदान प्रतिशत में भी गिरावट होने लगी। नगर के अधिकांश मतदान केन्द्र पर 12 बजे के बाद छिटपुट मतदाता दिखे। सुबह सात बजे से लेकर ग्यारह बजे तक बूथों पर मतदाताओं की कतार देखी गई। इसके बाद तापमान में वृद्धि होते ही मतदाता की संख्या कम हो गई। रेलवे क्वार्टर स्थिति मतदान केन्द्र पर तो ग्यारह बजे के बाद मतदाता की संख्या नगण्य हो गई। वहीं मतदान केन्द्र संख्या 5, 7, 8, 9 पर मतदान प्रतिशत कम रहा।

chat bot
आपका साथी