यक्षराज स्थान से अज्ञात शव बरामद

जमुई। शुक्रवार को स्थानीय यक्षराज स्थान के समीप झाझा पुलिस ने एक 45 वर्षीय अज्ञात पुरूष का शव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 May 2017 05:34 PM (IST) Updated:Fri, 19 May 2017 05:34 PM (IST)
यक्षराज स्थान से अज्ञात शव बरामद
यक्षराज स्थान से अज्ञात शव बरामद

जमुई। शुक्रवार को स्थानीय यक्षराज स्थान के समीप झाझा पुलिस ने एक 45 वर्षीय अज्ञात पुरूष का शव बरामद किया। मृतक के शरीर पर कोई भी जख्म का निशान नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि कई दिनों से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त यक्ष राज स्थान के पास घूम-फिर रहा था। उस व्यक्ति की मौत बीमारी के कारण हो गई है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी