बलिदान दिवस के रूप में याद किए गए पटेल व इंदिरा गांधी

जमुई। बुधवार को स्थानीय शास्त्री सदन में कांग्रेस कार्यकताओं एवं शहर के बुद्धिजीवियों ने प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 06:48 PM (IST)
बलिदान दिवस के रूप में याद किए गए पटेल व इंदिरा गांधी
बलिदान दिवस के रूप में याद किए गए पटेल व इंदिरा गांधी

जमुई। बुधवार को स्थानीय शास्त्री सदन में कांग्रेस कार्यकताओं एवं शहर के बुद्धिजीवियों ने प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। इसके अलावा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। दोनों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. ऐनुल हक ने किया। मौके पर पर समन्वयक सह जिला उपाध्यक्ष धर्मदेव यादव, उदयशंकर झा, जमशीद अंसारी, योगेन्द्र ¨सह, मनोज कुमार भारती, संजय कुमार चन्द्रवेशी, होरिल यादव, मदन प्रसाद आदि कार्यकता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी