घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी

जमुई। उग्रवाद प्रभावित दुधरवा गांव में आधा दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jun 2017 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jun 2017 05:35 PM (IST)
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी

जमुई। उग्रवाद प्रभावित दुधरवा गांव में आधा दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसे बचाने आई महिला के साथ छेड़खानी की। घायल व्यक्ति ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। दुधरवा गांव के मन्नू हेम्ब्रम अपने खेत में मकई लगा रहा था। उसी दौरान गांव के छोटू मुर्म, मनोज मुर्म, मटरू मुर्म, शांति हेम्ब्रम, जशमी बेसरा आदि अपने-अपने हाथ में रड़, भाला, लाठी, टांगी लिए हुए आए और मन्नू हेम्ब्रम के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में मन्नू बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं मन्नू को बचाने दौड़ी पतोहू ¨पकी हांसदा के साथ आरोपी छेड़छाड़ करने लगा और कपड़े फाड़ दिये। किसी तरह महिला वहां से भाग कर घर आई। ग्रामीणों के सहयोग से घायल मन्नू हेम्ब्रम को रेफरल अस्पताल लाकर इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर देने की बात कही।

chat bot
आपका साथी