नव दंपतियों ने पौधरोपण कर की मांगलिक जीवन की शुरुआत

जमुई। प्रियतम की चंदा और महेश की पुष्पा ने सात फेरों में साथ जीने-मरने के साथ पर्यावरण संरक्षण की कस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jun 2017 01:01 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jun 2017 01:01 AM (IST)
नव दंपतियों ने पौधरोपण कर की मांगलिक जीवन की शुरुआत
नव दंपतियों ने पौधरोपण कर की मांगलिक जीवन की शुरुआत

जमुई। प्रियतम की चंदा और महेश की पुष्पा ने सात फेरों में साथ जीने-मरने के साथ पर्यावरण संरक्षण की कसम खाकर मांगलिक जीवन की शुरुआत से अनोखी पहल की है। जीवन की मांगलिक बेला में दोनों नवदंपत्तियों की नई शुरुआत का लोगों ने स्वागत करते हुए दूरगामी परिणाम की संभावना व्यक्त की है। दरअसल, जमुई के नक्सल प्रभावित खैरा प्रखंड के घनबेरिया गांव में मंगलवार को नवदंपत्ती प्रियतम और चंदा ने एक साथ 25 तथा बरहट प्रखंड के कटौना गांव में नवदंपती महेश दांगी व पुष्पा ने 51 पौधे लगाकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दिया।

बिहार पुलिस के जवान व घनबेरिया निवासी प्रियतम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शादी के मौके पर पौधरोपण कर शादी को यादगार बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम से कदम मिलाने की अपील से प्रेरणा मिली है। प्रियतम को मिली प्रेरणा और उसकी सकारात्मक सोच को साकार करने में शादी के बंधन में बंधी पत्नी चंदा ने भी भरपूर साथ दिया।

कटौना के महेश दांगी लंबे अर्से से साइकिल यात्रा-एक विचार मंच से जुड़कर जमुई में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चला रहे हैं। इस अभियान में उन्होंने अब तक सैकड़ों पौधे लगाए हैं। अपने अभियान को ही वृहद बनाने के उद्देश्य से उन्होंने शादी के मौके पर 51 पौधा लगाकर नई परम्परा की शुरुआत करने का फैसला लिया। शिक्षिका पत्नी पुष्पा ने भी साथ देने का वचन निभाया। नवदंपत्तियों ने पहला काम पौधरोपण का किया।

18 जून को बंधे वैवाहिक बंधन में

गोपालपुर पैक्स अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार के भाई तथा मुखिया मौसम कुमारी के देवर घनबेरिया निवासी प्रियतम की देवघर के कुसमाहा गांव निवासी शिबू ¨सह की पुत्री चंदा से तथा कटौना निवासी महेश दांगी की शादी बांका निवासी शिक्षिका पुष्पा कुमारी से 18 जून को हुई।

जमुई में पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण को लेकर अभियान चलाने के लिए चर्चित समाजसेवी भावानंद, रामाशीष ¨सह, शिवानंद भाई, सरला बहन, शिवनंदन ¨सह, संदीप रंजन, हरेराम कुमार समेत कई अन्य ने नवदंपतियों की पहल का स्वागत किया है। साथ ही इसका दूरगामी परिणाम सामने आने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि नवदंपतियों ने समाज को सकारात्मक संदेश देने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी