बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण

संवाद सूत्र, सिकन्दरा(जमुई): प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह द्वारा बाल वि

By Edited By: Publish:Mon, 20 Apr 2015 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2015 08:06 PM (IST)
बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण

संवाद सूत्र, सिकन्दरा(जमुई): प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बाल विकास परियोजना कार्यालय बंद पाया गया। इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि 10 बजकर 25 मिनट में च्योहीं उक्त कार्यालय पहुंचा तो देखा कि कार्यालय में ताला लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि एकमात्र आदेशपाल बाहर में बैठा था। इसके अलावे न तो बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ही उपस्थित थे और न ही कोई कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी के सहारे आगनबाड़ी कार्यालय होकर रह गया है। अध्यक्ष ने आगनबाड़ी पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आगनबाड़ी केन्द्रों का ं बिना जायजा लिए ही पदाधिकारियों द्वारा सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर लिया जाता है। बाद में अध्यक्ष द्वारा इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी