वीणा वादिनी की पूजा से भक्तिमय हुआ जमुई

जागरण न्यूज नेटवर्क, जमुई : बसंत पंचमी के मौके पर जिले भर में वीणा वादिनी की पूजा से वातावरण भक्तिमय

By Edited By: Publish:Sat, 24 Jan 2015 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jan 2015 06:45 PM (IST)
वीणा वादिनी की पूजा से भक्तिमय हुआ जमुई

जागरण न्यूज नेटवर्क, जमुई : बसंत पंचमी के मौके पर जिले भर में वीणा वादिनी की पूजा से वातावरण भक्तिमय हो गया है। सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के अलावा विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक पूजा पंडाल बनाकर माता की प्रतिमा स्थापित की गई। शहर में बासुकी दल, जय जवान जय किसान, बजरंज दल, गरीब पार्टी, विद्यार्थी बिंद कल्याणपुर में आकर्षक भव्य पंडाल बनाया गया। सुबह होते ही छात्र युवक नहा-धोकर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की।

झाझा : मा सरस्वती की पूजा विद्यालयों एवं संस्थानों के अलावे कई चौक-चौराहे पर भक्तों द्वारा प्रतिमा स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की गई। शहर के गाधी चौक, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, अनुग्रह उच्च विद्यालय, एमजीएस, आदर्श मध्य विद्यालय, चरघरा मध्य विद्यालय आदि कई विद्यालयों के अलावे रेलवे क्वार्टरों में सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई।

गिद्धौर : मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई। सार्वजनिक पुस्तकालय गिद्धौर, मा कालिका मंदिर, गिद्धौर सेंट्रल स्कूल, धोवघट काली मंदिर, महुलीगढ़ परिसर व गंगरा पंचायत के तारडीह में आकर्षक पंडाल बना मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर नेम-निष्ठा के साथ छात्र-छात्राओं एवं युवकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ माता की पूजा की गई।

सरौन : प्रखंड में मा सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर छात्र-छात्राओं व पूजा समितियों द्वारा धूमधाम से पूजा की गई। कई जगहों पर आकर्षक पंडाल भी बनाया गया है। चहबच्चा में नवयुवक संघ एंड चादनी क्लब द्वारा धूमधाम से मा सरस्वती की पूजा की गई।

चन्द्रमंडीह : प्रखंड के माधोपुर में हैपी ग्रुप क्लब की ओर से मा शारदे की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कई अविभावकों ने भी मा शारदे की पूजा की।

खैरा : प्रखंड में सरस्वती पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। कई स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है।

chat bot
आपका साथी