बिहार में कानून का राज समाप्त : सासद

संवाद सूत्र, अलीगंज(जमुई): शनिवार को सासद चिराग पासवान ने अलीगंज प्रखंड प्लस उच्च विद्यालय सोनखार के

By Edited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 07:52 PM (IST) Updated:Sat, 20 Dec 2014 07:52 PM (IST)
बिहार में कानून का राज समाप्त : सासद

संवाद सूत्र, अलीगंज(जमुई): शनिवार को सासद चिराग पासवान ने अलीगंज प्रखंड प्लस उच्च विद्यालय सोनखार के परिसर में पार्टी द्वारा आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए आमजन के प्रति अभार जताया। सासद ने कहा कि मैं आपके प्यार, स्नेह, अशीर्वाद की बदौलत सासद बना हूं। अलीगंज प्रखंड में सड़क, जलाशयों को जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने लालू, नीतीश एवं माझी पर बरसते हुए कहा कि इन तीनों ने गरीबों को क्या किया। एक ने पिछड़ा को अतिपिछड़ा तो दूसरे ने दलित को महादलित में बाट कर कमजोर किया। महराष्ट्र में बिहारी पीटा जाता है तो नीतीश खामोश रहते हैं। कोई गरीब मरता है तो देखने तक नहीं जाते हैं। आजादी के 67 साल के बाद भी विकसित नहीं है। पिछड़ा रहने का क्या कारण है। बिहारी दूसरे प्रदेश में रोजगार करने जाते हैं। सरकार को चाहिए बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता दें। नेता तो बहुत हुए लेकिन काम करने का नियत नहीं है। शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी के लिए लोग त्राहिमाम हैं। इसके पीछे महागठबंधन का हाथ था। सासद श्री पासवान ने कहा कि दोस्तों बहुत हुई जात पात की लड़ाई। इससे गरीबों का पेट नहीं भरता। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलता। आइए हम सब मिलकर अब विकास की राजनीति करें। देश को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री का साथ दें। योजनाओं की निगरानी करें। अनियमितता पाए जाने पर एकजुट होकर संघर्ष करें। गरीब, पीड़ित, शोषित को न्याय दिलाएं तभी हमारा देश व हमारा क्षेत्र विकसित बनेगा। आम सभा को लोजपा नेता विजय सिंह, प्रदेश महासचिव अनिल सिंह, संगठन सचिव रविशकर पासवान, सासद प्रतिनिधि जीवन ंिसंह, बदरूजमा बेग, लोजपा जिलाध्यक्ष मोतीउल्लाह, दलित सेना जिलाध्यक्ष सुभाष पासवान ने भी संबोधित किया। सभा स्थल जाने के पूर्व सासद ने सोनखार बंजरगबली मंदिर जाकर नारियल फोड़ कर पूजा-अर्चना किया। मंच की अध्यक्षता योगेन्द्र सुमन ने की। इस मौके पर चंदन पासवान, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बखौरी पासवान, अनिल पासवान, गोपाल सिंह, रामबालक सिंह, राणा इन्द्रदेव सिंह, पोखन सिंह, मु. मुमताज, ममता पासवान, रविन्द्र सिंह, दासो पंडित, शकर ठाकुर के अलावे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सासद के समक्ष पैक्स अध्यक्ष शौकत अली के अलावा आधा दर्जन लोगों ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी