प्रत्येक घाट पर सुरक्षा के लिए बनाए जाएंगे मचान

संवाद सूत्र, झाझा(जमुई): छठ पर्व को लेकर सोमवार को पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कृपाशकर आजाद नगर पंच

By Edited By: Publish:Mon, 27 Oct 2014 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 27 Oct 2014 07:11 PM (IST)
प्रत्येक घाट पर सुरक्षा के लिए बनाए जाएंगे मचान

संवाद सूत्र, झाझा(जमुई): छठ पर्व को लेकर सोमवार को पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कृपाशकर आजाद नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ शहर के घाटों का निरीक्षण किया। घाटों की सुरक्षा के साथ-साथ सफाई पर विशेष चर्चा की गई। शनिवार से नगर पंचायत द्वारा की जा रही घाटों की सफाई पर पुलिस निरीक्षक काफी संतुष्ट दिखे और कहा कि गणेशी मंदिर घाट, धोबी घाट, गोशाला घाट के अलावा अन्य घाटों पर विशेष सुरक्षा-व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक घाटों पर सुरक्षा के दृिष्टकोण से मचान बनाए जा रहे हैं। जिस पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके अलावा सभी जगहों पर पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ रहेंगे एवं घाट पर वीडियो रिकार्डिग की भी व्यवस्था रहेगी। श्री आजाद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर का कचड़ा कूड़ेदान में फेंके तो कहीं भी गंदगी नहीं होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि पर्व के मौके पर अपने जेवरात के अलावा अन्य सामानों की सुरक्षा करें। अगर कहीं भी किसी प्रकार कोई सूचना मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व अध्यक्ष संजय सिन्हा, पवन राम, सच्जाद अंसारी, मुशी साव आदि कई वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी