प्रशासनिक तत्परता से सिमरिया जलने से बचा : भाकपा

By Edited By: Publish:Fri, 01 Aug 2014 07:34 PM (IST) Updated:Fri, 01 Aug 2014 07:34 PM (IST)
प्रशासनिक तत्परता से सिमरिया जलने से बचा : भाकपा

संवाद सहयोगी, जमुई : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक शिष्टमंडल गजाधर रजक के नेतृत्व में शुक्रवार को महादेव सिमरिया बाजार का दौरा किया जहां गुरुवार को दो संप्रदायों के बीच झड़प हुई थी। शिष्टमंडल ने दोनों समुदाय से शांति कायम रखने की अपील की। साथ ही शिकायतों पर आपस में टकराने जैसी घटना से सावधानी बरतने का आग्रह किया। भाकपा नेता गजाधर रजक ने कहा कि अगर ससमय जिला प्रशासन का हस्तक्षेप नहीं होता तो अप्रिय घटना घट सकती थी। उन्होंने कहा कि वर्षो पूर्व ही राज्य सरकार से जिला प्रशासन से महादेव सिमरिया में प्रखंड कार्यालय तथा पुलिस पोस्ट बनाने की मांग की गई थी। आज तक पुलिस फांड़ी तक नहीं खोला गया। उन्होंने कहा कि पुलिस पोस्ट के रहने से ऐसे मामले को तुरंत रोका जा सकता है। शिष्टमंडल में दशरथ यादव सहित कई लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी