मटका फोड़ महिलाओं ने किया खुशी का इजहार

अब तक होली पर्व में पुरुष हीं मटका फोड़ने में सहभागी बनते थे लेकिन इन दिनों महिलाएं भी इसे अपने हाथ में ले ली है। स्थानीय मलहचक मुहल्ले में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई और उनलोगों ने मटका फोड़ने का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 12:28 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 12:28 AM (IST)
मटका फोड़ महिलाओं ने किया खुशी का इजहार
मटका फोड़ महिलाओं ने किया खुशी का इजहार

फोटो-11

जागरण संवाददाता, जहानाबाद

अब तक होली पर्व में पुरुष हीं मटका फोड़ने में सहभागी बनते थे लेकिन इन दिनों महिलाएं भी इसे अपने हाथ में ले ली है। स्थानीय मलहचक मुहल्ले में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई और उनलोगों ने मटका फोड़ने का आयोजन किया। महिलाओं द्वारा मटका के इस आयोजन को लेकर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। पहले के पुरुषों द्वारा किये गये आयोजन के तरह हीं इसे भी देखा जा रहा था। जब महिलाएं मटका फोड़ने के लिए अपने सहेलियों के कंधों के सहारे उपर चढ़ रही थी तो उस पर पानी का बौछार किया जा रहा था। हालांकि इसके बाद भी वे लोग अपनी हिम्मत नहीं हार रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं झुमती रही और मटका फोड़ने के दौरान खुशी का इजहार करती रही।आकर्षक तरीके से मटका फोड़ रही महिलाओं के जज्बे को देखने के लिए न सिर्फ भीड़ लग रही थी बल्कि वहां मौजूद लोग उनलोगों की हिम्मत का दाद भी दे रहे थे।

chat bot
आपका साथी