गरीब चेतना रैली में होगी जिले की बड़ी भागीदारी

जहानाबाद। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्यूलर के जिला कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी नौ दिसंबर को गया के गांधी मैदान में प्रस्तावित गरीब चेतना रैली को सफल बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Dec 2018 12:36 AM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 12:36 AM (IST)
गरीब चेतना रैली में होगी जिले की बड़ी भागीदारी
गरीब चेतना रैली में होगी जिले की बड़ी भागीदारी

जहानाबाद। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्यूलर के जिला कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी नौ दिसंबर को गया के गांधी मैदान में प्रस्तावित गरीब चेतना रैली को सफल बनाए जाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विरेंद्र कुमार ¨सह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां के कार्यकर्ता पिछले 10 दिनों से रैली की तैयारी में लगे हुए हैं। गांव-गांव में जाकर लोगों से गया चलने की अपील कर रहे हैं। उनलोगों ने कहा कि प्रखंड से लेकर पंचायत तथा जिले के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारी में लगे हुए हैं। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार पासवान ने कहा कि रैली में भाग लेने के लिए तकरीबन 20 हजार समर्थक गया जाएंगे। वे लोग निजी वाहनों के अलावा ट्रेन से भी गया जाएंगे। मौके पर नगर अध्यक्ष सत्येंद्र राउत ने कहा कि रैली को लेकर समाज के सभी वर्ग के युवाओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में रैली के पक्ष में वातावरण बना हुआ है। पुरूष-महिला तथा युवा वर्ग के लोग इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। इस मौके पर शत्रुघ्न मांझी, चंद्रिका यादव,रामजी यादव, बिगन मांझी, राणा प्रताप मांझी, सीमा देवी, अरूण बाबा, अनिल कुमार, चंदन मिश्रा, कृष्ण मुरारी शर्मा तथा सूर्यमणी देवी आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी