बच्चों ने लिया मजदूरी नहीं करने का संकल्प

जहानाबाद। स्वयं सेवी संस्था अभियान के तत्वावधान में शनिवार को काको प्रखंड के रतन विगहा ग

By Edited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 09:46 PM (IST)
बच्चों ने लिया मजदूरी नहीं करने का संकल्प

जहानाबाद। स्वयं सेवी संस्था अभियान के तत्वावधान में शनिवार को काको प्रखंड के रतन विगहा गांव में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बच्चों ने बाल मजदूरी नहीं करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के चंद्रभूषण ने किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में बहुत सारे बच्चों से मजदूरी करवाया जा रहा है। जो बच्चों के अधिकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष तक के बच्चों को सिर्फ पढ़ने, खेलने देना चाहिए। परंतु आज छोटे या बड़े व्यवसायों में बाल मजदूर काम करते हैं। जिससे बच्चों का विकास रूक जाता है और वह लिख-पढ़ नहीं पाता। उन्होंने बताया कि सरकार बाल मजदूर के खिलाफ कड़ा कानून भी बना रखा है। सरकार को चाहिए कि इस कानून को कड़ाई से लागू करें। ताकि बाल मजदूर कानून कारगर हो सके।

chat bot
आपका साथी