ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, दो घायल

जहानाबाद शकुराबाद थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव के पास शुक्रवार को चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण ट्रैक्टर गडढे में पलटने से उस पर 16 वर्षीय किशोर रुपन कुमार की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 06:14 AM (IST)
ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, दो घायल
ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, दो घायल

जहानाबाद : शकुराबाद थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव के पास शुक्रवार को चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण ट्रैक्टर गडढे में पलटने से उस पर 16 वर्षीय किशोर रुपन कुमार की मौत हो गई। मृतक पंडितपुर गांव निवासी बलि बिंद का पुत्र है। ट्रैक्टर पर सवार पंडितपुर गांव का पवन कुमार एवं ओमप्रकाश कुमार घायल हो गए। घायल दोनों की हालत गंभीर बताई जाती है। घायल मजदूरों का प्राथमिक उपचार रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में किया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी जैसे ही पंडितपुर गांव के ग्रामीणों को मिली अफरातफरी मच गई। ग्रामीण घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। घटना से आक्रोशित ग्रामीण ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे थे। कह रहे थे कि चालक की लापरवाही के कारण ही घटना घटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। चालक को गिरफ्तार करने की कार्रवाई चल रही है। चालक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि मृतक किशोर के साथ अन्य ट्रैक्टर पर सवार होकर मेवा बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही पुल के पास पहुंचे कि चालक ने अचानक ब्रेक लगाया परिणाम स्वरूप ट्रैक्टर गडढे में पलट गया। थानाध्यक्ष ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। बताया कि मृत किशोर के स्वजनों को आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के स्वजनों के साथ ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद प्रशासन को सहयोग किया है। किसी तरह का विरोध किसी ने नहीं किया।

chat bot
आपका साथी