इंसाफ नहीं मिला तो सड़क पर उतरेगी मोदनगंज की जनता

जहानाबाद। राजद के वरिष्ठ नेता इं विजय प्रसाद ने जन समस्याओं के निराकरण में अनदेखी किए जाने के खिलाफ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 06:31 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 06:31 PM (IST)
इंसाफ नहीं मिला तो सड़क पर उतरेगी मोदनगंज की जनता
इंसाफ नहीं मिला तो सड़क पर उतरेगी मोदनगंज की जनता

जहानाबाद। राजद के वरिष्ठ नेता इं विजय प्रसाद ने जन समस्याओं के निराकरण में अनदेखी किए जाने के खिलाफ संघर्ष किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मोदनगंज अंचल कार्यालय में भारी अनियमितता बरती जा रही है। जनता न्याय के लिए लगातार आंदोलन कर रही है। प्रखंड से लेकर मुख्यमंत्री तथा महानिदेशक तक की न्याय की गुहार लगाई गई है। इसके बावजूद न्याय नहीं मिला। राजद नेता ने कहा कि यदि यही स्थिति कायम रही तो यहां के लोग फिर धारदार आंदोलन संचालित करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय द्वारा एक करोड़ 70 लाख रूपए की बंदरवाट की जांच तक नहीं कराई गई। इसके कारण आम जनों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मंडई बियर एवं एम फलैक्स बांध के निर्माण में अर्जित भूमि की एलपीसी दूसरे के नाम पर बना दी गई। परिणामस्वरूप इतनी मोटी राशि का गबन हुआ। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कई अन्य कार्यों में अनियमितता बरती गई है। सात निश्चय योजना में भी घपला किया गया है। लेकिन इसकी जांच नहीं कराई गई।

chat bot
आपका साथी