पंच-सरपंचों ने लिया आंदोलन का निर्णय

जहानाबाद। हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के सूर्यपुर पंचायत भवन में रविवार को पंच सरपंच की बैठक आयोजित की ग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 09:54 PM (IST)
पंच-सरपंचों ने लिया आंदोलन का  निर्णय
पंच-सरपंचों ने लिया आंदोलन का निर्णय

जहानाबाद। हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के सूर्यपुर पंचायत भवन में रविवार को पंच सरपंच की बैठक आयोजित की गई। जिला पंच सरपंच के अध्यक्ष धर्मवीर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मांगों के समर्थन में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार पंच तथा सरपंचों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हमलोगों को अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। एक ओर सरकार न्याय के साथ विकास की बात करती है तो दूसरी ओर पंचायती राज व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग पंच सरपंच को उपेक्षित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों को संपादित करते हैं। सरकार के लोग हमलोग के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। ग्राम कचहरी के प्रति सरकार की उदासीन रवैया पंचायती राज व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। इस मौके पर 21 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 25 सितंबर को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान ने कहा कि आज सरकार और प्रशासन के लोग ग्राम कचहरियों को पंगु बनाने में लगे हुए हैं। हमलोग एकताबद्ध होकर सरकार की इस नीति के विरोध में आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सरपंच रामजन्म प्रसाद, ममता देवी, शैलेंद्र कुमार एवं पंच रमण रविदास, वचन मांझी, शोभा देवी, विरंज देवी,, उदन कुमार, रीता देवी, धर्मेंद्र ठाकुर, मंजू देवी आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी