वाहन मालिकों से वसूले गए एक लाख रुपये जुर्माने की राशि

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 पर अवस्थित नगर थाना के समीप शुक्रवार को परिवहन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने छापेमारी अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:11 AM (IST)
वाहन मालिकों से वसूले गए एक लाख रुपये जुर्माने की राशि
वाहन मालिकों से वसूले गए एक लाख रुपये जुर्माने की राशि

जहानाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 पर अवस्थित नगर थाना के समीप शुक्रवार को परिवहन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के दौरान उन्होंने 10 मोटरसाइकिल वाहन चालकों से आठ हजार रूपए जुर्माने की राशि वसूल की। उन्होंने मालिकों से बिना कागजात को वाहन नहीं चलाने की नसीहत दी। डीटीओ ने कहा कि हेलमेट आपकी ही सुरक्षा करती है। उन्होंने अभिभावकों से बिना हेलमेट तथा कागजात के वाहन को नौसिखिए चालक को नहीं देने की अपील की। नौसिखिए वाहन को ट्रैफिक नियम की जानकारी नहीं रहता है। उनलोगों द्वारा वाहन को बेतरतीब तरीके से सड़क पर दौड़ाया जाता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है। वहीं मोटरयान निरीक्षक केके त्रिपाठी ने कड़ौना ओपी के समीप छापेमारी अभियान के दौरान दो गिट्टी लदे ओवर लोडेड ट्रक तथा दो पिकअप भान को जब्त किया है। उन्होंन वाहन मालिक से 97 हजार रूपए जुर्माने की राशि वसूल की। एमभीआई ने छापेमारी अभियान के क्रम में एक फर्जी इंश्योरेंस के साथ पिकअप भान को पकड़ा। जिससे भी जुर्माने की राशि वसूल की गई।

chat bot
आपका साथी