58 अधिकारियों ने की नल जल योजना की जांच

जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के अंतर्गत पूर्ण योजनाओं का एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत् 58 पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को प्रतिनियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Jun 2019 12:00 AM (IST) Updated:Sun, 09 Jun 2019 06:33 AM (IST)
58 अधिकारियों ने की नल जल योजना की जांच
58 अधिकारियों ने की नल जल योजना की जांच

फोटो-19

जागरण संवाददाता, जहानाबाद

जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के अंतर्गत पूर्ण योजनाओं का एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत् 58 पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को प्रतिनियुक्त किया गया।

मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना के जांच के लिए पंचायत राज विभाग द्वारा इस कार्य के सफल संचालन के लिए विकसित किया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी द्वारा 58 पदाधिकारियों को जांच के लिए प्रतिनियुक्त किया गया। इसमें घोसी के परावन पंचायत के लिए वरीय पदाधिकारी, घोषी प्रखंड -सह- जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम राजेन्द्र प्रसाद सिंह को, कूर्रे,साहोबिगहा पंचायत के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, घोसी अनुपम कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा योजना की जांच की गई है।

इसी प्रकार जहानाबाद प्रखंड के नौरू पंचायत के लिए वरीय पदाधिकारी, जहानाबाद प्रखंड -सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमलेंदु कुमार सिंह को मांदिल पंचायत के लिए सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा अभय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा योजना की जांच की गई है।

मखदुमपुर प्रखंड के पूर्वी सरेन पंचायत के लिए वरीय पदाधिकारी, मखदुमपुर प्रखंड -सह- भूमि सुधार उप समाहर्ता मो. शिबगतुल्ला अंसारी को छरियारी पंचायत के लिए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी प्रियदर्शी अमरेश सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा योजना की जांच की गई है।

काको के अमथुआ पंचायत के लिए वरीय पदाधिकारी, काको प्रखंड -सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी महफूज आलम सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा योजना की जांच की गई है।

रतनी फरीदपुर प्रखंड के सेसंबा पंचायत के लिए वरीय पदाधिकारी, प्रखंड रतनी -सह- वरीय उप समाहर्ता संजीव जमुआर, नेहालपुर,कसवां पंचायत के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर आशुतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा योजना की जांच की गई है।

मोदनगंज प्रखंड के मोदनगंज पंचायत के लिए वरीय पदाधिकारी, मोदनगंज प्रखंड -सह- जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा योजना की जांच की गई है।

इस प्रकार हुलासंगज प्रखंड के चिरी पंचायत के लिए वरीय पदाधिकारी, प्रखंड हुलासंगज -सह- अनुमंडल जन शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. मुस्ताक को, तिर्रा,सुरजपुर पंचायत के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, हुलासगंज सौरभ सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा योजना की जांच की गई है।

जांच के लिए नामित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि एक दिवसीय निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदन उक्त मोबाईल एप्प पर उसी दिन संध्या सात बजे तक अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। साथ हीं उसका प्रतिवेदन जिला पंचायत राज शाखा को 10 जून तक उपलब्ध कराएंगे।

chat bot
आपका साथी