वाणावर से लौट रही महिला की गला दबाकर हत्या

ओकरी ओपी क्षेत्र के रतन विगहा गांव निवासी योगेंद्र यादव की पत्नी राजमनी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक कर घर लौट रही थी कि रतन बिगहा तथा गुलगुलिया बिगहा के बीच सड़क के किनारे हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 09:30 PM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 09:30 PM (IST)
वाणावर से लौट रही महिला की गला दबाकर हत्या
वाणावर से लौट रही महिला की गला दबाकर हत्या

जहानाबाद । ओकरी ओपी क्षेत्र के रतन विगहा गांव निवासी योगेंद्र यादव की पत्नी राजमनी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक कर घर लौट रही थी कि रतन बिगहा तथा गुलगुलिया बिगहा के बीच सड़क के किनारे हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया। रतन बिगहा के लोग रात में ही उस रास्ते से गुजर रहे थे जिन लोगों की नजर उस महिला के शव पर पड़ी। उनलोगों ने इस घटना की जानकारी अपने गांव के लोगों को दी। जैसे ही वहां के लोगों को योगेंद्र यादव की पत्नी की हत्या कर दिए जाने की जानकारी मिली। वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सभी लोग उस ओर दौड़ पड़े साथ ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही ओपी अध्यक्ष सुशील कुमार राहुल दलबल के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने इस घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा। इस सिलसिले में मृतका की बहू ¨रकु देवी के बयान के आधार पर गांव के ही उपेंद्र यादव सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। उनके अनुसार उसके आंख में भी सूजन था।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति तथा उसका बेटा चेन्नई में प्राइवेट नौकरी करता है। आरोपितों के साथ उसे जमीन का विवाद भी चल रहा था। जानकारी के अनुसार उसकी ममेरी बहन ने नई गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी की पूजा के लिए शनिवार को वाणावर गई थी। मृतका भी अपने ममेरी बहन के साथ वहां गई थी। बताया जाता है कि पूजा कर वापस होने के क्रम में वह छोटकी मठ गांव स्थित पुल के उतर गाड़ी से उतर गई और घर पैदल जा रही थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि घर जाने के क्रम में ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पति तथा बेटे को बाहर रहने के कारण मायके के लोगों को शव सुपूर्द किया गया। परिणामस्वरूप उनलोगों ने ही उसका अंतिम संस्कार किया।

chat bot
आपका साथी