बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

जहानाबाद। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विक्टिम ऑफ ट्रैफि¨कग की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 08:31 PM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 08:31 PM (IST)
बच्चों को दी गई विधिक जानकारी
बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

जहानाबाद। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विक्टिम ऑफ ट्रैफि¨कग कॉमर्शियल सेक्सुअल एक्सप्लाटेशन स्कीम विषय के संबंध में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई। जिसमें पैनल अधिवक्ता के द्वारा सभी विषयों पर विधिक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस मौके पर पीएलभी अमृता कुमारी ने कहा कि कानून की जानकारी होने से अपराध की गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे अभी से ही संबंधित कानूनों के प्रति जानकारी हासिल कर अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में कई लोग कानून के ज्ञान के अभाव में न्याय के लिए प्रयास नहीं कर पाते हैं। यदि कानून की जानकारी हर किसी को उपलब्ध हो तो न्याय प्राप्ति के लिए संबंधित विभाग तक वे पहुंच सकेंगे। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी