जिले में फिर मिले 80 पॉजिटीव केस

जहानाबाद जैसे-जैसे कोरोना वायरस से संबंधित लोगों की जांच की संख्या बढ रहा है वैसे-वैसे पाजिटीव केस की संख्या भी बढ़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 11:10 PM (IST)
जिले में फिर मिले 80 पॉजिटीव केस
जिले में फिर मिले 80 पॉजिटीव केस

जहानाबाद : जैसे-जैसे कोरोना वायरस से संबंधित लोगों की जांच की संख्या बढ रहा है वैसे-वैसे पाजिटीव केस की संख्या भी बढ़ रहे हैं। रविवार को पूरे जिले में तीन हजार चार लोगों का जांच किया जिसमें 80 लोग संक्रमित पाए गए। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर अस्पताल में 11 सिकरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सात, काको मे 15, घोषी में तीन, ओकरी में 17, रतनी फरीदपुर में चार, हुलासगंज में तीन तथा मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि राहत भरी बात है कि संक्रमित लोगों में रिकवरी रेट अधिक है। वहीं ट्रू-नेट से 137 लोगों का जांच किया गया है। 100 लोगों का सैंपल जांच को ले पटना एम्स भेजा गया है। एंटीजेंट द्वारा 2767 का जांच किया गया। सीएस ने बताया कि अब तक 20 हजार 705 लोगों का सैम्पल जांच किया गया है। जिसमें 18 हजार 470 का रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुआ है। 877 लोगों के परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है। 843 संक्रमित लोग कोरोना से जंग जीत कर घर चले गए हैं। जिले 458 ऐक्टीव केस है। 405 होम आइसोलेशन तथा 14 लोग आइसोलेशन सेन्टर में हैं।

chat bot
आपका साथी